Free Fire V-Badge ?
कई यूट्यूबर अपने चैनल पर फ्री फायर का गेमप्ले स्ट्रीम करते हैं और पॉपुलैरिटी के साथ-साथ पैसा भी कमाते हैं। फ्री फायर की स्ट्रीमिंग को बढ़ावा देने के लिए गेम डेवलपर्स ने एक पार्टनर प्रोग्राम बनाया है जो स्ट्रीमर्स को इनाम के साथ-साथ सपोर्ट भी देगा। इस प्रोग्राम के मेम्बर्स को एक V-Badge मिलता है, जो बाकी प्लेयर्स को इस बात की जानकारी देता है कि सामने वाला प्लेयर इनके पार्टनर प्रोग्राम का मेम्बर है।
Free Fire V-Badge के लिए कैसे करें अप्लाई ?
अगर आप ऊपर बताई गई क्वालिफिकेशन्स को पूरा करते हैं तो आप फ्री फायर पार्टनर प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले फ्री फायर पार्टनर प्रोग्राम की वेबसाइट (partnerprogram.ff.garena.com) पर जाना होगा। उसके बाद, यहां पर मौजूद फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा। इस फॉर्म में आप से आपकी ID (आधार, पैन), फोन नंबर, नाम, यूट्यूब चैनल, और बाकी की चीजें पूछी जाएंगी।
पार्टनर प्रोग्राम मेम्बर्स को कौनसे फायदे मिलते हैं ?
इनमें इन-गेम रिवार्ड, कस्टम रूम, डायमंड, नए कॉन्टेंट का एडवांस एक्सेस, फ्री फायर के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर फीचर होने का मौका, फ्री फायर आब्जर्वर क्लाइंट का एक्सेस, फैन्स के लिए इन-गेम कोड्स और गिवअवे, फ्री फायर टीम के साथ बात-चीत, टूर्नामेंट और ई-स्पोर्ट्स इवेंट्स का इनवाइट और एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइस शामिल हैं। इसके साथ ही जिन चैनल के 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनके चैनल का 95% कॉन्टेंट फ्री फायर से जुड़ा है, उन्हें गेम फाइनेंशियल कंपनसेशन भी देगा।
Gulitch file link:-
Comments
Post a Comment